दुःख एवं कष्ट का मूल कारण क्या है ? What is the root cause of sorrow and suffering?
दुनिया में हर मनुष्य हर समय हर पल अपनी किसी न किसी प्रवृति के कारण या अपने आसपास के परिबलो के प्रभाव के कारण अपने आप को ऐसी दुविधा में पाता है जहा उसे लगता है की वह कष्ट में है परन्तु वह इस कष्ट का मूल कारण नहीं जानता इसलिए वह उस कष्ट से जूझता है और उससे लड़ने का प्रयास करता है परन्तु मित्रो हम यहाँ उस कष्ट का मूल कारण समझ ने का प्रयास करेंगे.
हर कष्ट एवं दुःख का मूल हे (मिथ्या ज्ञान)
मिथ्या ज्ञान के कारण हमारी इन्द्रियों में दोष उत्पन होता है दोष का अर्थ ये हुआ की हम अपने आपको ही सभी वस्तुओ का कर्त्ता समज बैठते है और इस दोष पूर्ण अवस्था में हमारे द्वारा किसी विषय वास्तु को प्राप्त करने के लिए या किसी विषय वस्तु का त्याग करने के लिए की गई प्रवृति भी दोषयुक्त बन जाती है इस प्रवृति को लौकिक भाषा में कर्म कहते है और जब हमारा एक भी दोष युक्त कर्म शेष रह जाता है तो हमें उस दोष युक्त कर्म से छूटने के लिए इस संसार में फिर से जन्म लेना पड़ता है और हमारे वेद पुराणों में बताया गया है की जन्म का अर्थ ही कष्ट का प्रारम्भ है और जब हमारा जन्म हो जाता है तो फिर से हम मिथ्या ज्ञान में फस जाते है और फिर से दुःख का कष्ट का मंज़र शुरू हो जाता है.
तो अब हमें पता है की दुःख का मूल कारण है मिथ्या ज्ञान और इस मिथ्या ज्ञान को कैसे पहचाना जाये और दूर किया जाये वह हमारे अगले लेख में विस्तार पूर्वक जल्द ही आप पढ़ पाएंगे तब तक सभी को हरे कृष्णा.
Every human being in the world gets himself at such a dilemma every moment due to some of his tendencies or the influence of the surroundings around him, where he feels that he is suffering, but he does not know the root cause of this suffering So he struggles with that suffering and tries to fight him, but friends will try to understand the root cause of that suffering here.
The root of every misery and misery (false knowledge)
Due to false knowledge, fault is generated in our senses. The meaning of the defect is that we ourselves consider ourselves the subject of all things, and this fault is complete in our state to achieve any subject matter or sacrifice of any subject The tendency to do also becomes defective. This tendency is called karma in the temporal language and when one of our faults remains unchecked, then we should To get rid of defective deeds, this world has to be born again and in our Vedas, it has been said that the meaning of birth is the beginning of suffering and when we are born again we again fall into false knowledge. And again the pain of grief begins.
So now we know that the root cause of misery is how false knowledge and this false knowledge be identified and removed, it will be read in detail in our next article soon enough, till then everyone is blessed with Hare Krishna.

Comments
Post a Comment